बालाघाट। अपनी प्रेमिका से मिलने देर रात गए एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों द्वारा पीट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि बालाघाट कोतवाली पुलिस ने एक युवक के हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया है जिसमें 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल बीति 5 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने शांतिनगर निवासी विक्की मेश्राम का शव ग्राम कुम्हारी से बरामद किया था, जिस हत्या में शामिल ग्राम कुम्हारी के 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बालाघाट एएसपी, प्रतिपाल महोबिया ने बताया कि हत्या के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी दी गई कि मृतक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे जहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने चोर समझकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया जिसके चलते विक्की नामक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More