BJP विधायक ने महबूबा मुफ्ती को लेकर दिया विवादित बयान

हरिद्वार। एक भाजपा विधायक ने जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने और जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने को लेकर पिछले 3 दिनों से हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में धरना दे रहे साधु-संतों ने राष्ट्रपति के नाम हरिद्वार तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना समाप्त कर दिया। वहीं संतों का समर्थन करने पहुंचे भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को लेकर विवादित बयान दिया।

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आतंकियों की बहन है और आतंकियों कि मदद के लिए समय-समय पर प्रयास करती रहती हैं, लिहाजा उन्हें देश से बाहर पाकिस्तान भेज दिया जाए।

बता दें कि हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में पिछले 3 दिनों से साधु-संत धरना दे रहे थे। धरने के तीसरे दिन धरना स्थल पर पहुंचे लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने यह बयान दिया। इस मौके पर हरिद्वार की तहसीलदार ने साधु-संतों से ज्ञापन स्वीकार किया। साधू-संतों के अनुसार अगर उनकी मांगें ना मानी गईं तो वे अनशन करेंगे।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026