PM मोदी 5 मार्च को धार दौरे पर, लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने मालवा निमाड़ का रुख किया

धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को धार जिला पहुचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान मालवा निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पडा था जिसके बाद अब लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी ने मालवा निमाड का रुख किया है। धार के पीजी कालेज मैदान मे होने वाली उनकी आमसभा को लेकर यहाँ एक विशाल पांडाल बनाया गया है और तैयारियों को लेकर जहां एक ओर जिला प्रशासन जुटा हुआ है वही दूसरी ओर बीजेपी भी जोर शोर से तैयारियाँ कर रही है।

एक लाख से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है और यहाँ सुरक्षा को लेकर कडे इंतजाम भी किये गये है। चप्पे चप् पे पर पुलिस बल मौजूद है। उधर हेलिपेड पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, स्थानीय पुलिस बल के साथ ही अन्य जिलो का पुलिस बल भी सुरक्षा मे तैनात किया गया है। इसके साथ ही एसपीजी ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

संभावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को दोपहर 2.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुँचेगे और यहाँ से 2.25 बजे धार के लिये हेलिकाँप्टर से रवाना होगे। इसके बाद वे 3.00 बजे कालेज मैदान सभा स्थल पर पहुँचेगे और यहाँ पर विशाल आमसभा को संबोधित कर 4.00 बजे इंदौर के लिये रवाना होगे और वहाँ से दिल्ली पहुँचेगे।

वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी मे खासा उत्साह देखा जा रहा है, स्थानीय सांसद सावित्री ठाकुर सहित बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओ मे खुशी का माहौल है और वे प्रधानमंत्री का बेसबरी से इंतजार कर रहे है। प्रधानमंत्री की आमसभा मे धार सहित इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बडवानी, मंदसौर, रतलाम, नीमच, शाजापुर सहित आसपास के जिलो के कार्यकर्ता बडी संख्या में शामिल होंगे।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026