अनूपपुर। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की समाप्ति हेतु अंतराष्ट्रीय दिवस 25 नवम्बर पर एडीजे भू भास्कर यादव ने जनमानस को संदेश देते हुए कहा है कि महिलाओं को विकास के पूर्ण अवसर उपलब्ध कराने हेतु वैश्विक स्तर पर प्रयास करने की बात कही। एडीजे यादव बोले कि किसी भी देश की समृद्धि इस बात पर निर्भर करती है कि वहाँ के सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के विकास के अवसर प्राप्त हों। शहरी-ग्रामीण, महिला-पुरूष आदि किन्ही कारणों पर भेद न किया जा रहा हो। सभी को विकास के समान अवसर प्राप्त हों।
सभी नागरिकों से अपील की गई कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करें, ऐसा माहौल प्रदान करें कि उन्हें यह महसूस हो कि विकास के अवसर बिना किसी भेदभाव, बाधा के उन्हें प्राप्त हैं। एडीजे ने इस दौरान आमजनो को महिलाओं की हिंसा से सम्बंधित विधिक एवं दांडिक प्रावधानो की जानकारी देते हुए चेताया कि इस प्रकार के अपराधों में संलिप्तता सम्पूर्ण भविष्य बर्बाद कर सकती है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवश को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चाएं… Read More
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए Mahila Samman Yojana की घोषणा की है,… Read More
विदिशा – पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा भोपाल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी की मौजूदगी में… Read More