कमलनाथ सरकार पर सारनी से भेदभाव का आरोप, पाथाखेड़ा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Betul bjp

बैतूल। जिले के पाथाखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रैली एंव आम सभा का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर सारनी क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए रैली तथा आसभा के माध्यम से विरोध जताया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, आमला सारनी विधायक योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबा माकोड़े, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद राठौर, जरामजी लाल उइके, बबला शुक्ला, विशाल बतरा, रंजीत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके मुख्य रूप से मौजूद रहे।