मंत्री विश्वास सारंग की कार का एक्सीडेंट | Breaking News | Vishwas Sarang Car Accident

Vishwas sarang bhopal

Breaking News | Vishwas Sarang Car Accident – मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार का एक्सीडेंट होने की बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मंत्री सारंग अपने प्रभार के जिले टीकमगढ़ से विकास यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. कार में उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है, कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक मंत्री विश्वास कैलाश सारंग अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में मौजूद थी. कार का देर रात सागर-मालथौन के बीच एक्सीडेंट हुआ. सभी टीकमगढ़ के कार्यक्रम में शामिल होकर भोपाल लौट रहे थे. फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हालांकि सुबह 5 बजे क्रेन की मदद से गाड़ी को थाना पहुंचाया गया.