भोपाल के दशहरा मैदान क्षेत्र में चली गोली, एक घायल

Bhopal Firing Case

भोपाल। छोला दशहरा मैदान क्षेत्र में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनारायण नामक युवक को देशी कट्टे से गोली मारकर घायल किया गया है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। प्राथमिक तौर पर हमलावर की पहचान हो चुकी है जो कि मजदूरी का करता है। घायल लक्ष्मी नारायण को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भोपाल एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि हमलावर तथा घायल दोनों के खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज है और हाल का हमला पुराने विवाद के चलते होने की जानकारी है हालांकि पुलिस ने 307 का अपराध पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।