शिवराज बोले, कमलनाथ ने ऊंट के मुंह में जीरा तक नहीं दिया

Shivraj Singh News

धार-महू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी छतर सिंह दरबार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने धार जिले के लाबरिया में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान शिवराज ने कमलनाथ सरकार पर किसानों की कर्जमाफी को लेकर निशाना साधा।

मीडिया से रूबरू हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए बताया कि किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और कांग्रेस कर्ज माफ करने की बात कह रही है वहीं जब किसानों से पूछा जाता है तो एक स्वर में नहीं की आवाज आती है। जानकारी दी गई कि बैंको को केवल 1300 करोड़ रूपए दिए गए हैं।

शिवराज बोले कि कांग्रेस सरकार को किसानों से सर्टिफिकेट तो लेना ही पड़ेगा। दूसरी ओर लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से 29 में से 29 सीटें जीतने का दावा पूर्वसीएम शिवराज सिंह ने किया।