English liquor sezied

ताल पुलिस ने पिकअप वाहन से अंग्रेजी शराब जब्त की

ताल। रतलाम जिले की ताल थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए बड़ी सफ़लता हासिल की है। ताल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई तो वाहन से लाखों की कीमत की 92 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। बताया गया कि वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है जिसने पूछताछ में पूरी जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक थाना पुलिस द्वारा लसूड़िया खेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरानपिकअप वाह न को पकड़ा गया था। वहीं पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

Back To Top