सागर। कोरोना महामारी के दौरान इस समय देश में लाॅकडाउन है जहां एक ओर अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है तो वहीं बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों से अपने घरों के लिए कूच कर रहे हैं। बता दें कि लॉकडाउन के कारण मजदूरी नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में पलायन किए हुए मजदूर अब अपने घर वापस आने के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं। सागर के चारों तरफ गुजरने वाले स्टेट और नेशनल हाईवे सहित बाईपास रोड पर पिछले कई दिनों से लगातार वाहनों सहित मजदूर पैदल जाते दिख रहे हैं।
दमोह जिले के पथरिया के मजदूर ने बताया कि बीते चार दिन पहले मुंबई से निकले थे जहां रास्ते में कुछ कुछ जगाहों पर खाने की व्यवस्था हुई जबकि कभी ट्रक तो कभी बस के माध्यम से आगे बढ़ते हुए सागर तक पहुंचे हैं। वही इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सागर सीमाओं से गुजरने की खबर के बाद सागर सांसद राजबहादुर सिंह भी इन रास्तों का जायजा लेने और मजदूरों को भोजन पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
