सागर केंद्रीय जेल के हथकरघा केंद्र पहुंची मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया

सागर। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने केंद्रीय जेल सागर के विद्यासागर हथकरघा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हथकरघा केंद्र की प्रणेता रेखा जैन से हथकरघा केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।

वहीं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, जिला खेल परिसर में समीक्षा बैठक भी लेंगी। बैठक में सागर जिले में प्रस्तावित विभिन्न खेल गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक पवन जैन, कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह, संयुक्त संचालक खेल बी एस यादव, जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा आदि मौजूद रहेंगे।

You May Also Like

More From Author