सागर। जिले के खुरई से शहडोल लौटी एक महिला मजदूर कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है जिसके बाद सागर जिले के खुरई में हड़कम्प मच गया है। दरअसल शहडोल की महिला खुरई के मुकारमपुर गांव से फसल कटाई के बाद 25 अप्रेल को वापिस लौटी थी। वहीं अब महिला की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद सागर कलेक्टर प्रीति मेथिल तथा पुलिस अधीक्षक अमित संाघी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया।
ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि महिला के संपर्क में कई ग्रामीण आए होंगे जिन्हे भी कोरोना संक्रमण के संदिग्ध तौर पर होम क्वारंटीन कर लिया गया है जबकि पूरे गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बता दें कि इस गांव में भोपाल व इंदोर से पिछल दिनों 22 लोग वापिस लौटे हैं।
जानकारी मिलते ही सागर कलेक्टर प्रीति मैथिल व एसपी अमित सांघी ने मुकारमपुर गांव का दौरा किया। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को सभी का परीक्षण करने सहित अन्य संपर्क में आये लोगों की पता साजी लगाने को कहा है। जिस वाहन से मजदूरों को वापिस भेजा गया था उसके ड्राईवर व उसके साथी को भी होम क्वारंटाईन किया गया है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More