Satna sp riyaz iqbal

सतना के रनेही हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने की थी पति की हत्या

सतना। जिले में पुलिस ने होली के दिन एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल सतना जिले की कोठी पुलिस को यह सफलता मिली है जहां ग्राम रनेही निवासी जीवन नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी जिसका शव गाँव से कुछ दूर जंगल मे मिला था।

पुलिस ने अंधेकत्ल के मामले में जांच करते हुए खुलासा किया है जिसमें हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी के प्रेमी सुखलेश ने ही इस बारदात को अंजाम दिया जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Back To Top