नागपुर से पैदल लौटे मजदूर, देखें सिवनी के लखनादौन की तस्वीरें

सिवनी। पिछले लगभग एक दिन से सैकड़ों की तादात में नागपुर से पैदल चलकर सिवनी जिले के लखनादौन पहुंचे मजदूरों ने अपनी आप बीति बातई। बता दें कि संपूर्ण भारत लाॅकडाउन के चलते सिवनी जिले से नागपुर में मजदूरी के लिए गए लोगों को अब काम नहीं मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा। इतना हीं नहीं लाॅकडाउन के चलते कोई वाहन उलपब्ध नहीं होने के कारण मजदूरों ने पैदल सफर तय किया।

मध्य प्रदेश के पड़ोसी प्रदेश महाराष्ट्र के नागपुर में उदर पालन के लिए गए मजदूरों को वापस आते देख बीच बीच में कुछ ग्रामीणों ने ठहरने के लिए सहारा दिया जबकि भोजन भी कराते हुए मानवता की मिसाल पेश की। हालांकि अब प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि दूसरे प्रदेश से आए इन मदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराए जिससे कि यदि किसी मजदूर में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो समय पर इलाज होकर सिवनी जिले वासियों की सुरक्षा हो सके।

You May Also Like

More From Author