Kolaras | कोलारस : एक भाजपा प्रत्याशी के अस्थाई निवास पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। दरअसल मामला शिवपुरी जिले के कोलारस का है जहां भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी के कोलारस में अस्थाई निवास पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी, टीम से बहस करने लगे और घर में सर्चिंग के दौरान कुछ नहीं मिलने पर टीम हेड को उनसे मांफी मांगने की बात कही। इस संबंध में कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी का कहना है कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र से बाहर के लोग मौके पर होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर वहां भेजा गया लेकिन वहां कुछ घर के सदस्य ही पाए गए। बताया गया कि अभी जांच जारी है और पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Related Posts
अस्पताल के बेड पर घंटो पड़ा रहा शव, आंख में लगी चीटियां, CM ने की निंदा
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के जिला अस्पताल में एक शव के पांच घंटे तक बेड पर पड़े रहने और मृतक मरीज…
कोलारस के रेलवे अंडर ब्रिज में भराया पानी, ग्रामीण परेशान
कोलारस। शिवपुरी जिले कोलारस तहसील के लुकवासा से अटरूनी मार्ग पर एक दर्जन ग्राम के ग्रामीण लगभग 25 साल से…
शिवपुरी युवा मोर्चा के प्रदर्शन दौरान पुलिस से हुई धक्क मुक्की
शिवपुरी। कमलनाथ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शिवपुरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली…
