बालाघाट। जिले के भरवेली थाना अंतर्गत गांगुलपारा झरना पहाड़ियों पर एक नर कंकाल के रूप में मानव खोपड़ी, हडडी व कुल्हाड़ी बरामद की गई हैं, वहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा कंकाल के पास से मिली कुल्हाड़ी की पहचान कर मृतक की शिनाख्त ओझालाल के रूप में की हैं जो कि विगत 6 माह से लापता था।
जानकारी के मुताबिक पायली निवासी विजय पांचे ने पुलिस को सूचना दी कि एक कंकाल जंगल में हैं। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़तल शुरू की, जबकि जंगली क्षेत्र होने से किसी वन्यप्राणी द्वारा शिकार किये जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि विजय पांचे ने अपने पिता ओझालाल की विगत 27 अपै्रल को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अब जंगल में मिले कंकाल और कुल्हाड़ी से मृतक की पहचान परिजनों ने की है। हालांकि पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजने की बात कही।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More