भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बाद अब मंत्री तुलसी राम सिलावट समेत 3 भाजपा नेताओं की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है, बता दें कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को भी कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। वहीं इन सभी के अलावा मंत्री तुलसी राम सिलावट की पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सांसद सिंधिया ने लिखा- मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट जी एवं उनकी धर्म पत्नी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। दूसरी ओर, मप्र के भाजपा संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली । मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
मंत्री तुलसी राम सिलावट ने खुद इसकी जानकारी दी है, मंत्री ने ट्वीट किया था कि कोई लक्षण न होने पर भी मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी और उनकी धर्मपत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिलावट ने कहा कि उन्हें विश्वास है आप सबकी शुभ कामनाओं से हम कोरोना को हराएंगे और फिर उसी संकल्प से कार्यक्षेत्र में उतरेंगे. साथ ही उन्होंने अपने साथियों से टेस्ट करवाने का आग्रह किया है।
बता दें कि सुहास भगत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल लखनऊ गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज के साथ विशेष विमान से लखनऊ गए कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि उनके साथ गए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More