उमरिया। जिले के नौरोजाबाद में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे और बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह मौजूद रहे। बता दें कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिस दौरान अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांड ने कहा कि – वृक्ष है तो कल है वृक्षों के अभाव में स्वस्थ पर्यावरण और स्वच्छ वातावरण की कल्पना दिवा स्वप्न के समान है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को वृक्षों की देखभाल करते हुए पौधरोपण अभियान में अपनी सहभागिता दिखानी चाहिए।
बता दें कि यह कार्यक्रम शासकीय चिकित्सालय में आयोजित हुआ जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र गौतम, नगर पालिका उपाध्यक्ष झाला नरेश, पिछडा मोर्चा के महामंत्री संजय सोनी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप शुक्ला, रमेश सोनी, दादूराम जय राम, ज्ञानेंद्र शुक्ला, उदय सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप प्रजापति, श्रीधर राव, कल्लू बर्मन, शुभम मिश्रा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More