उमरिया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ‘स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट’ आयाम द्वारा महाकौशल प्रांत की सभी जिलों में 10 हजार वृक्षारोपण का संकल्प लिया है, जिसके तहत शासकीय रणविजय प्रताप सिंह काॅलेज में विद्यार्थी परिषद द्वारा फलदार पौधों को लगाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से काॅलेज प्राचार्य, स्टाफ व विद्यार्थी परिषद महाकौशल प्रांत सहमंत्री देवेंद्र पनिका, जिला मीडिया प्रभारी सचिन पांडे, नगर अध्यक्ष सुरेश राजपूत, नगर मंत्री सुनील सराठे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपू दुबे, सहमंत्री ओम श्रीवास्तव, एस एफ डी प्रमुख दीपक रजक, छात्रा प्रमुख, वन छात्रावास प्रमुख निखिल सिंह, दीपक सिंह, संध्या तिवारी, शालू विश्वकर्मा व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More