25 मई से नौतपा में तपेगी धरती

नौतपा 25 मई को सुबह लगभग10.33 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ शुरू हो रहे हैं जो कि 3 जून को समाप्त होंगे। वहीं इस वर्ष कुछ जगहों पर तेज आंधी के भी योग बन रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पं गिरीश व्यास ने बताया कि ब्रह्माण्ड में होने वाले परिवर्तन से मानवजीवन पर प्रभाव पड़ता है। अर्थात् जव क्रूर माने जानेवाले ग्रह शनि और राहु जैसे जैसे एक दूसरे के करीब आते है वैसे ही सूर्य की गर्मी धरती पर अधिक होने लगती है और धरती तपने लगती है। वहीं शनि और राहु के साथ आने पर कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारीश की संभावना भी पैदा हो जाती है।

माना जाता है कि हर वर्ष की 25 मई से 8 जून के बीच 14 दिनों के लिए सूर्य रोहिणी नक्षत्र से गुजरता है। इस प्रकार रोहिणी के प्रत्येक चरण में सूर्य लगभग साढे तीन दिन रहता है जिसके कारण नवतपा होते हैं।

हालांकि नौतपा के समय तापमान अधिक होता है जिसके कारण शरीर पर भी प्रभाव पड़ते हैं। इस समय दोपहर के समय घर से बाहर कम निकलने का प्रयास करें औरयदि बाहर जाना भी है तो सिर व शरीर को अ च्छे से ढक कर ही निकलें।

अहम यह भी है कि बाहर निकलने से पहले पर्याप्त भोजन करके ही निकले जिससे लू लगने का खतरा भी कम होता है। समय समय पर भरपूर पानी पीना भी आवश्यक है जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026