बालाघाट। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक नक्सली के घायल होने की आशंका जताई गई है। बालाघाट पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत टेमनी पुलिस चैकी से लगी छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक नकसली के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी दी गई कि देवरबेली हॉक फोर्स एवं टेमनी हॉक फोर्स की टीम सुबह सर्चिंग पर थी जिस दौरान ग्राम टेमनी के समीप टांडा नदी के पास मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि नक्सलियों की संख्या लगभग 25 से 30 की थी जहां इस बीच दोनों तरफ से तकरीबन 15से 20 राउंड गोलियां चली। सर्चिंग के दौरान हथियार मिलने पर आशंका जताई गई कि कोई एक नक्सली घायल है। हालांकि पुलिस अब निरंतर सर्चिंग कर रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More