सागर। स्वच्छ भारत मिशन के लिए सागर कैंट बोर्ड से ब्रांड एम्बेसेडर डाॅ. वंदना गुप्ता द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में एक और नई पहल करते हुए वैचारिक स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। बता दें कि वैचारिक स्वच्छता अभियान के तहत डाॅ वंदना गुप्ता ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को अपने ओजस्वी शब्दों में प्रस्तुत किया है। जिसकी एक झलक आप भी देखिए।
स्वच्छ भारत मिशन के लिए सागर कैंट बोर्ड से ब्रांड एम्बेसेडर डाॅ. वंदना गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन का, ये भी संकल्प होना चाहिए, बलात्कारी मानसिकता का, अंत होना चाहिए – के नारे के साथ इस वैचारिक स्वच्छता की शुरूआत की है जिस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष रूप से देश भर में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
डाॅ वंदना गुप्ता ने बताया कि बातया कि आज के समय में बात बात पर पुरूष समाज मां, बहन बेटी की गोली उपयोग करते हैं जिसके कारण महिला दुखी है और प्रतिकार करना चाहती है। बताया गया कि खुले आम यह गालियां महिलाओं को बालात्कार की धमकी देती है और सभी को इसके विरोध में खड़ा होकर इस जागृति अभियान को आगे बढ़ाना चाहिए जिससे समाज में वैचारिक स्वच्छता अभियान को अंजाम दिया जा सके। हालांकि स्वच्छता अभियान की शुरूआत करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है जिस दिन को नो एब्यूज डे घोषित करने की अपील डाॅ वंदना गुप्ता ने की।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More