पुराने और नए नोट बरामद, अधिकारी हुए भौचक्के

जैसीनगर – एक औचक निरीक्षण के दौरान बंद पेटी में से नोटबंदी के समय के पांच सौ के नोट, नए नोट तथा अन्य कांगज बरामद किए गए हैं। दरअसल राजस्व मंत्री के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जैसीनगर पहुंचे एसडीएम केके खरे ने जैसीनगर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक लकड़ी की पेटी दिखी जिसे खुलवाने के बाद नोटबन्दी के दौरान बंद हुए पांच सौ के नोट, कई हजार के नए नोट, तहसीलदार की सील, स्टाम्प पेपर, कई मामलों से जुड़े प्रकरणों के कागज, गरीबी रेखा के परमिट, कृषि बंदी सहित एक गददी नुमा तकिया था जिसे फाड़ने पर उसमे से भी बंद हुए 500 के पुराने नोट बरामद हुए जो की किसी प्रकरण के कागजों से लिपटे हुए थे। VIDEO

देखने वाली दिलचस्प बात यह हैं कि पिछले लगभग 15 वर्षो से यहाँ कार्यरत रवि दुबे की शिकायतों के कई मामले सामने आते रहे हैं स्वयं राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत के लगभग 10 दिन पहले दिए गए आदेश के अनुसार रवि दुबे का तहसील आना बैन था इसके बावजूद भी उस पर अभी तक कोई कार्यवाही अधिकारियों द्वारा नही की गई। स्वयं तहसीलदार की आंखों की सामने हो रहे इस तरह के फर्जीवाड़े की भनक तहसीलदार को ना लगना ओर रवि दुबे पर उचित कार्यवाही ना होना इस

मामले में भी अधिकारियों की मिली भगत की ओर इशारा करती हैं। मीडिया से बात करते हुए नायब तहसीलदार वैभव वैरागी ने बताया कि पेटी से जब्त सामान का पंचनामा बनाकर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के सामने पेश कियाजाएगा एवं उनके  आदेश अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026