पाली। उमरिया जिले के पाली स्थित व्यवहार न्यायालय भवन की स्थिति आज के समय में जर्जर हो चुकी है जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। बारिश के समय भवन की छत से पानी टपकता है जबकि भवन के छज्जे भी टूट-टूट कर गिर रहे है। गत में न्यायालय की बाउंड्रीवाल ढह गई थी जहां हताहत की खबर नहीं, लेकिन आगे ऐसी घटना से जनहानि की भी आशंका बढ़ गई है क्योंकि भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।
बता दें कि न्यायालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पक्षकार एवं अधिवक्ता आते है जिनकी जान को हर समय खतरा बना रहता है। वहीं इस संबंध में अधिवक्ताओं का कहना है कि समय समय पर हमारे ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जब इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से बात की गई तो अध्यक्ष ने बताया कि जो लागत लगनी है उसका आंकलन करवा लिया गया है तथा टीएस के लिए भेज दिया गया है, और जैसे ही कागजी कार्यवाही पूर्ण होगी, निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More