सिवनी। जिले के जनपद पंचायत केवलारी की बहुचर्चित ग्राम पंचायत बिछुआ रैयत की सचिव निर्मला राय का स्थानांतरण लगभग एक माह पूर्व होने के पश्चात आज तक नए सचिव को चार्ज न दिये जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सचिव के चार्ज के अभाव में विगत एक माह से पंचायत एवं ग्रामीणों के कई कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जिससे परेशान ग्रामीण यहाँ वहां भटकने को मजबूर है।
उपसरपंच रघुनाथ धुर्वे, पूर्व सरपंच सुरेसिंह उइके एवं ममता पड़वार ग्रामीण ने बताया कि सचिव निर्मला राय की कार्य प्रणाली से समस्त लोग त्रस्त हो गये थे। जिनका स्थानांतरण होने के बाद भी उनके द्वारा नए सचिव को चार्ज नहीं दिया जा रहा है । चार्ज दिलाने के संबंध में कलेक्टर सिवनी सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिए जाने की भी जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।
हालांकि ग्रामीणों ने आम सभा का बहिष्कार कर तीन दिन में चार्ज न मिलने पर पंचायत में तालाबंदी कर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More