इंदौर, 14 जून। राजस्थान एसओजी ने इंदौर जिले के गौतमपुरा (Gautampura, Indore) में एक गैरेज संचालक के घर से अनाज भरने की कोठी में छुपाकर रखे हथियार जब्त किए हैं। अनाज की कोठी में रखी एक रिवाल्वर, दो पिस्टल, 4 मैग्जीन और 308 कारतूस को एसओजी (Rajasthan SOG)की टीम ने जब्त किया है जिसके साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी मिली है कि अकरम नामक व्यक्ति हथियार लेकर तीन दिन पहले सलीम के घर आया था ऐसे में मुखबिर की सूचना पर राजस्थान एसओजी अकरम का पीछा कर गौतमपुरा तक पहुंची थी और अब दोनों आरोपियों को राजस्थान एसओजी अपने साथ ले गई।
राजस्थान एसओजी में पुलिस इंस्पेक्टर विजय राॅय (Vijay Roy) की 5 सदस्यीय टीम ने गौतमपुरा पुलिस बल के साथ रविवार दोपहर में गौतमपुरा के नयापुरा में गैरेज चलाने वाले सलीम खान (40) के घर पहुंची। सलीम का घर पर ही गैरेज है। उसके घर में से पुलिस को अनाज की कोठी में रखे हथियार मिले। इसके साथ ही घर में से राजस्थान के कांकरोली निवासी कृष्णकांत शर्मा के नाम का एक ब्लैंक चेक व घर के बाहर खड़ी कार जब्त की है।पुलिस ने सलीम के घर से 100 मीटर दूर बाबू शूटर के घर से रतलाम निवासी अकरम खान (28) को भी गिरफ्तार किया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More