शिवपुरी, 14 जून। कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर इन दिनों एक अजीबोगरीब दावा सामने आ रहा है, कुद लोगों की वायरल हुई तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति (vaccine magnetic power) आ चुकी है जिसके कारण किचन के बर्तन समेत सिक्के उनके शरीर पर चिपक रहे है। ऐसा ही ताजा मामला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से भी सामने आया है।
शिवपुरी के रहने वाले 49 वर्षीय सरवन लाल धाकड़ पेशे से किसान है जिन्होने बीती 22 अप्रेल को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी, वहीं जब उन्हे इंटरनेट के जरिए वैक्सीन लेने के बाद शरीर में लोहे की चीजें चिपकने की खबरें पता लगी और जब शरीर पर लोहे की चीजें रख कर आजमाने के बारे में सोचा तो हूबहू वैसा ही हुआ जैसा खबरों में दावा किया जा रहा था।
देश के कुछ हिस्सों से ऐसे ही मामले सामने आ चुके हैं जिनपर वैज्ञानिकों का तर्क बिलकुल अलग है लेकिन आमजन में कहीं ना कहीं वैक्सीन लेने के बाद चुंबकीय शक्ति बनने का मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जो कि शायद भ्रम भी पैदा कर सकता है, इसीलिए जागरूक होने की जरूरत है।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More