रतालम। जिले के जावरा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से बंचित है, वहीं जब ग्रामीण ग्राम पंचायत कार्यालय शिकायत करने पहुंचते हैं तो वहां पर अकसर ताला लटका मिलता है, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय के लिए ही पंचायत के जिम्मेदार, कार्यालय आते हैं जबकि शिकायतों के लिए सिर्फ टालमटोल कर दी जाती है।
ग्रामीण जितेंद्र सिंह ने बताया कि किसी समस्या को लेकर जब ग्राम पंचायत कार्यालय आते हैं तो मौके पर सरपंच सचिव नहीं मिलते हैं, जबकि कारण पूछने पर यहां वहां के काम का हवाला दे दिया जाता है। बताया गया कि नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत करने के बाद भी आश्वासन मात्र ही दिया जाता है।
वहीं मामले में जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि 181 पर शिकायत मिली थी जिसके बाद अध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या सुनी गई थी, वहीं समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More