Rewa

रीवा के उकठा कंचनपुर के लोगों ने की रोड निर्माण की मांग

रीवा। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखने का दम भर रही है, लेकिन इसके बाद भी मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक गांव ऐसा है जहां पहुंचने में ग्रामीणों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामला जनपद पंचायत रायपुर अंतर्गत ग्राम उकठा कंचनपुर का है जहां ग्रामीणों द्वारा पैपखरा से पड़रा नाला तक लगभग 3 किलोमीटर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

  • लगभग 30 सालों से अटका है रोड निर्माण
  • जिला स्तर पर की जा चुकी है शिकायतः ग्रामीण
  • राशि मंजूर होने के बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • पड़रा से पैपखरा तक रोड मेरे अधिकार में नहींः सरपंच

ग्रामीण ने बताया कि बीते लगभग 30 सालों से रोड निर्माण अटका हुआ है जबकि इस संबंध में जिला स्तर तक भी शिकायत की जा चुकी है, वहीं मुख्य बात है कि 2017-18 में राशि मंजूदर होने के बाद भी आज तक निर्माण नहीं हो सका है।

वहीं मामले में ग्राम सरपंच, राजीव लोचन तिवारी ने बताया पड़रा मार्ग से पैपखरा तक रोड निर्माण उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है जबकि जो अधिकार क्षेत्र में है उसका निर्माण कराया जाएगा।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026