सिवनी – शारीरिक शोषण का शिकार होकर गर्भवती हुई एक नाबालिग बच्ची के पिता ने कुए में कूदकर आत्महत्या की है। दरअसल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का यह मामला है जहां केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम खैररान्जी निवासी गुमशुदा बच्ची, शारीरिक शोषण का शिकार होने के बाद गर्भवती हुई थी।ग्रामीण परिजन ने बताया कि नाबालिग बच्ची गर्भवती थी जिसके द्वारा ग्राम के ही प्रदीप उर्फ भूरा मरावी पर शरारिक शोषण का आरोप लगाया गया था। वहीं अब बच्ची गुशुदा है, जिसपर परिजनों ने प्रदीप मरावी पर ही बच्ची का अपहरण करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर सिवनी एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि मृतक प्रेम सिंह की पत्नी तथा बेटे से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि मृतक प्रेमसिंह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था, जिसका शव एक कुए में मिला। वहीं दूसरी ओर शारीरिक शोषण का शिकार बनी बच्ची के मामले में एएसपी ने बताया कि अगस्त से बच्ची गुमशुदा है और अब पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पिता की पुत्री की परेशानी में आत्महत्या के तथ्य सामने नहीं आने की बात कही गई।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More