स्वरूपगंज – सिरोही जिले के सबसे बड़े पश्चिम बनास बांध से इस बार काश्तकारों को रबी की फसल के लिए दो पाण मिलेगी। स्वरूपगंज के समीप स्थित पश्चिम बनास बांध में इस बार पर्याप्त पानी की आवक नही होने के कारण सिरोही जिले के पिंडवाड़ा व आबूरोड तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों को सिंचाई के लिए चार की बजाय दो ही पाण से संतोष करना पड़ेगा।
इस बार पश्चिम बनास बांध से 5 नवंबर से पहली पाण देने के लिए नहरों से पानी छोड़ा जाएगा। यह निर्णय जल वितरण कमेटी की बैठक में लिया गया। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिम बनास बांध का गेज 18 फीट है जिसमे 850 एमसीएफटी पानी पड़ा हुआ हैं। विभिन्न प्रयोजनार्थ 200 एमसीएफटी पानी सुरक्षित रखने के बाद महज 650 एमसीएफटी पानी ही बांध में उपलब्ध रहता है।
पिंडवाड़ा व आबूरोड तहसील के 36 गांवों के काश्तकारों की 7952 हैक्टर भूमि को सिंचाई के लिए दो पाण दी जाए तब भी 750 एमसीएफटी पानी की आवश्यकता रहती हैं। हालांकि ऐसे में दो पाण में भी यह पानी अपर्याप्त साबित होगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More