सागर। खेत में निदाई करने के लिए एक युवा किसान ने कबाड़ के सामान से जुगाड़ कर, निदाई की मशीन बनाई है। दरअसल खेतों में मजदूरों से हाथ से निदाई करने में काफी समय लगने के कारण सागर जिले के एक युवा किसान ने एक बाइक के माध्यम से निदाई की मशीन तैयार की है जिससे कम समय में खेत में निदाई की जा सके।
दरअसल सागर के जरुवाखेड़ा के किसान रामजी बहरोलिया ने अपनी मेहनत से खेत में निदाई के लिए कबाड़े के सामान से एक मशीन बनाई है जिसमें बाइक का उपयोग भी किया गया है। किसान रामजी बहरोलिया ने बताया कि मशीन में पहले एक बाइक और फिर एंगल का एक छोटा सा पंजा बनाया गया जिसके बाद पेेच एंव वेल्डिंग कराकर मशीन को तैयार किया गया।
किसान ने बताया कि मशीन में एक लिफ्ट भी बनाई गई जिससे पंजा को ऊपर नीचे किया जा सके। जानकारी दी गई कि इस मशीन से 1 एकड़ जमीन की निदाई में लगभग 2 घंटे का समय लगता है, जिसमें कोई नुकसान भी नहीं होने के साथ समय की बचत हो जाती है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More