बीना। सागर जिले के बीना अंतर्गत ग्राम सिरचैंपी सरपंच थानसिंह द्वारा स्कूलीबच्चों के सा मने ही हेडमास्टर सीएम मंसूरी सहित शिक्षक अरविंद सिंह के साथ अभद्रता कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल मामला 15 अगस्त के दिन का है जहां ध्वजारोहण को लेकर सरपंच पर शिक्षकों के साथ मारपीट तथा अभद्रता करने का आरोप लगा है।
हेड मास्टर सीएम मंसूरी ने बताया कि भवन के अंदर राष्ट्र गान कराया जा रहा थाजहां ग्राम सरपंच तथा परि जनों ने कुछ ना सुनते हुए मारपीट और अभद्रता करना शुरू कर दी जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षकों को मौके से सुरक्षित निकाला। बताया गया कि पुलिस एसडीओपी को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई जबकि सरपंच द्वारा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
हालांकि इस मामले में सागर एएसी, विक्रम सिंह ने एफआईआर करने की जानकारी दी तथा मारपीट तथा शाासकीय कार्य में बाधा डालने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More