छिंदवाड़ा। जिले में इस समय कांग्रेस विधायक विजय चौरे का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं, बता दें कि किसानों की समस्या को लेकर विधायक सहित उनके भाई मंडी पहुंचे थे जहां अधिकारियों से ही कांग्रेस नेताओं की बहस हो गई।
दरअसल मामला छिंदवाड़ा जिले की सौसर मंडी का है जहां कपास खरीदी में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक विजय चौरे, तहसीलदार को समझाइश देते वक्त अपना आपा खो बैठे। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
बताया जा रहा है कि छिन्दवाड़ा के सौसर कृषि उपज मंडी में कुछ किसानों ने नाराज होकर, सौसर विधायक के भाई पूर्व विधायक अजय चौरे को रोककर नाराजगी जाहिर की और विधायक को बुलाने कहा। वहीं मौके पर सौसर विधायक विजय चौरे भी मंडी पहुंचे और मौके पर तहसीलदार को बुलाकर समस्या सुनाई, लेकिन इस दौरान बात इतनी बढ़ गई की अधिकारी और नेताओं के बीच चर्चा की बात बहस तक पहुंच गई।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More