मिट्टी ढोने मजबूर अतिथि शिक्षक, लाॅकडाउन में जिंदगी बेबस

सिवनी। इतनी पढ़ाई के बाद लाॅकडाउन में जब कोई रोजगार नहीं मिला तो अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए एक बीए पास अतिथि शिक्षक ने मजदूर का रास्ता चुन लिया है। जिन हाथों में एक महीने पहले तक कलम हुआ करती थी, तो वहीं लाॅकडाउन के कारण आज वहीं हाथ मिट्टी ढोने को मजबूर हैं।

  • जिन हाथों में कलम थी, अब वहीं कर रहे मजदूरी
  • अतिथि शिक्षक मजदूरी करने मजबूर
  • शासन द्वारा कार्यमुक्त करने के बाद बेरोजगार हुआ अ.शिक्षक
  • बैगापिपरिया संकुल के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ था अ.शिक्षक

दरअसल मामला 26 वर्षीय सरमन इनवाती एक प्राथमिक शाला में अतिथि शिक्षक थे लेकिन प्रदेश शासन ने 30 अप्रैल को सभी अतिथि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया, जिससे सरमन की नौकरी चली गई और अब वह बेरोजगार हो चुके हैं जिसके बाद अब सरमन इनवाती ने अपने गांव में ही मनरेगा में मजदूरी शुरू कर दी।

सरमन ने बताया, अतिथि शिक्षक के तौर पर 5 हजार रुपए महिना वेतन मिलता था और अब 180 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिल रही है। हालांकि लाॅकडाउन में ऐसे कई लोग देखे जा रहे है जो अपने कार्य को छोड़कर अब मजदूरी के रास्ते पर उतर चुके हैं।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026