अमरवाड़ा। सिंगोड़ी चौकी पुलिस ने एक वृद्ध से जमीन संबंधित धोखधड़ी मामले में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम राहीवाड़ा निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की लगभग 14 एकड़ जमीन को करीब 6 लोगों द्वारा बेचे जाने के बाद केवल डेढ़ लाख रूपए ही वृद्ध को दिए गए थे जबकि इससे अधिक राशि में जमीन को बेचा गया। जिसकी शिकायत वृद्ध द्वारा पुलिस से की गई थी।
अमरवाड़ा एसडीओपी, संतोष डेहरिया ने बताया कि जमीन दलालों द्वारा किसी दूसरे के नाम रजिस्ट्री कराकर डेढ़ लाख रूपए वृद्ध को दिए गए थे। वहीं जांच में 4 दलालों के शामिल होने की बात सामने आई जिन्होने तीन लोगों को कुछ हिस्सों में जमीन बेची थी। वहीं धोखाधड़ी मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 3 लोग फरार बताए जा रहे हैं।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More