सागर। शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत, हर रविवार को जाग्रत युवाओं के संगठन ‘हम हैं इंसान’ की टीम ने सिविल लाइन स्थित कैंट माल में श्रमदान कर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अपना समय दिया। बता दें कि कैंट प्रशासन एवं हम हैं इंसान टीम सदस्यों द्वारा मिलकर कैंट माल की दीवारों का रंगरोगन कर, बुंदेली आकृतियों तथा स्वच्छता के संदेश लिखे।
हमारा शहर, हमारी जिम्मेदारी समझ कर , हर रविवार को शहर सजाने में जुट जाती है “हम हैं इंसान” की टीम। इस बार “कैंट प्रशासन” एवं “हम हैं इंसान” टीम के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं ने कैंट माल की दीवारों के रंगरोगन कर, बुंदेली आकृतियों, तथा स्वच्छता के संदेश लिख कर माल को सजा दिया एवं आसपास दिख रही गंदगी को भी साफ करके शहरवासियों को स्वच्छता का संदेश अपने कार्य के माध्यम से दिया।
टीम ने बताया कि शहर में जब कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो शहर में स्थित माल में अपना समय बिताने एवं शॉपिंग करने ज़रूर आता है, और जब वह व्यक्ति माल के अंदर स्वच्छता को देखता है तो उससे प्रोत्साहित होकर, स्वयं के अंदर भी स्वच्छता की जोत जगाकर शहर को साफ सुथरा रखने की प्रेरणा लेता है। इसीलिए इस बार टीम ने कैंट माल के स्पॉट को चुना है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग जागरूक हो सकें।
इसके अलावा टीम ने रंग रोगन एवं चित्रकारी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री उपलब्ध कराने एवं भरपूर सहयोग के लिए छावनी परिषद का धन्यवाद दिया, तथा बुंदेली आकृति से सजाने वाली टीम के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। आज के अभियान में करीब 70 से अधिक शहर के युवा शामिल हुए।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More