मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा खास तोहफा

Lionel Messi Gift To Ziva Singh Dhoni : अर्जेंटीन को FIFA World Cup में जीत दिलाने वाले लियोनल मेसी ने इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को एक बेहद ही खास तोहफा भेजा है। लियोनेल मेसी ने जीवा सिंह धोनी को अर्जेंटीना टीम की जर्सी भेजी है​ जिसमें उनके ऑटोग्राफ भी हैं। बता दें की महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल खेलने के भी शौकीन हैं, उन्होने स्कूल टाइम में काफी फुटबॉल खेली है। इससे पहले भी मेसी ने ऑटोग्राफ की हुई जर्सी महेंद्र सिंह धोनी को दी थी। जीवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो मेसी की भेजी हुई जर्सी में नजर आ रही हैं। 7 साल की जीवा के इंस्टाग्राम को उनके पेरेंट्स हेंडल करते हैं और जीवा की एक्टिविटीज़ को पोस्ट करते रहते हैं।

You May Also Like

More From Author