Sagar

Surkhi MP Upchunav: सुरखी उपचुनाव हुआ रोचक, आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी

सुरखी। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के तहत सागर जिले की सुरखी सीट पर होने वाला उपचुनाव भी रोचक होता जा रहा है। बता दें कि जहां कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक पारूल साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा से संभावित प्रत्याशी के तौर पर सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत का नाम आगे है। चुनावी तारीखें घोषित होने के बाद दोनों ही दलों के नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप और दावों के चलते सुरखी में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।

  • सुरखी में चुनावी माहौल गरमाने लगा है
  • बीजेपी और कांग्रेस के नेता कर रहे जनसंपर्क
  • सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी हैं पारूल साहू
  • बीजेपी के संभावित प्रत्याशी हैं गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी विधानसभा के गाँवों में जनसंपर्क और छोटी सभाओं को लगातार संबोधित कर रहे गोविंद राजपूत अपने भाषणों में शिवराज सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पर हमल बोल रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पारूल साहू भी पलटवार करते हुए अपनी सफाई दे रहीं है।

जहां एक ओर गोविंद सिंह बोले कि उस पार्टी से टिकट मिला है जो खुद ही संघर्ष कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर पारूल साहू बोलीं जो काम हुए है वह जनता देख रही है।

हालांकि दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी से सुरखी में चुनावी पारा चढ़ने लगा है जो आने वाले समय में रोचक और चर्चित चुनाव साबित होने वाला है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026