सागर। जिले के सुरखी उपचुनाव के दौर में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को सही रखने सहित सुरक्षा एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसी के तहत सुरखी पुलिस ने बीति रात बम्होरी तिराहे के पास एक कार से 36 लाख 95 हजार रूपये नगद जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक बिलहरा के गल्ला व्यापारी से यह रकम मिली है जिनके द्वारा किसानों को भुगतान करने की बात कही जा रही है।
सागर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि वोटिंग के पहले सुरखी से लगे रूट पर नाकेबंदी कराई जा रही है जिस दौरान बम्होरी तिराहे पर चैकिंग के दौरान टवेरा कार से एक बैग में 36 लाख 95 हजार रूपए रखे पाए गए। हालांकि पुलिस द्वारा उपचुनाव में धनराशि के प्रयोग संबंधित एवं दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More