सागर। जिले के सुरखी अंतर्गत फोरलाइन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बाइक सवार की मौत हुई है जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक में आग लगने की भी सूचना है। दरअसल सुरखी थाना अंतर्गत उमरारी गांव फोरलाइन के पास एक सड़क हादसा हुआ, बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत मिडवासा के रोजगार सहायक बृजेंद्र दुबे की इस दुर्घटना में मौत हुई है जो कि बाइक से जा रहे थे तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, वहीं जानकारी मिली है कि बाइक का पेट्रोल टैंक लीक होने से आग लगी जिसकी चपेट में ट्रक भी आ गया।
हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर सुरखी और गौरझामर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जबकि घटना स्थल से ट्रक सवार व्यक्ति फरार हो चुके हैं। हालांकि ट्रक में आग लगने का कारण के मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More