सिवनी। जिले के लखनादौन अंतर्गत ग्राम पंचायत जोबा में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को का आरोप लगाते हुए ग्राम के ही एक पंच और भारतीय जनता पार्टी धूमा से अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने लखनादौन बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। दरअसल ग्राम जोबा में पुलिया, चबूतरा एवं पुलिया सह रिपटा निर्माण को लेकर धूमा बीजेपी नेता सुखराम झारिया ने लखनादौन मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
धूमा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखराम झरिया ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों की राशि मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन द्वारा सरपंच सचिव के साथ मिलकर राशि निकाल ली गई। वहीं, लखनादौन बीजेपी मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन ने पार्टी के ही नेता के आरोप लगाने पर बताया कि आरोप लगाने वाले पर ही कई केस दर्ज है जिसके लिए पहले उन्हे अपने गिरेबान में झाकना चाहिए।
कुल मिलाकर यह पूरा मामला सिवनी जिले के 2 मंडल संगठनों धूमा ओर लखनादौन के बीच मोर्चा अध्यक्षों के आरोप-प्रत्यारोप में झूलता दिख रहा है। साथी साथ ही ग्राम पंचायत जोबा के अन्य नागरिकों ने भी मंडल अध्यक्ष अरविंद सेन पर ग्राम के सभी निर्माण कार्यों की ठेकेदारी लिए जाने की बात भी कही है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More