Umariya

उमरिया के पाली के वार्ड 10 में गंदगी के कारण लोग परेशान

उमरिया। जिले की पाली नगर पालिका परिषद द्वारा साफ-सफाई को लेकर लाखों रुपए खर्च का ब्यौरा कागजों में तो दर्शाया गया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे काफी परे है। नगर पालिका द्वारा चैराहो सहित मुख्य जगहों की दीवारों का रंगरोगन कर जागरूकता के लिए बैनर और स्लोगन लिख्वाए गए है लेकिन वहीं दूसरी ओर वार्ड में साफ सफाई नहीं होने से लोगों द्वारा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

  • वार्ड 10 में फैली गंदगी के कारण रहवासी परेशान
  • समय पर नहीं होती है साफ सफाईः वार्डवासी
  • वार्ड 10 में चल रहे लगभग 3 निर्माण कार्यः सीएमओ
  • गलियां सकरी होने के कारण हो रही समस्याः सीएमओ

पाली नगर पालिका परिषद के अंतर्गत 15 वार्ड है जिन में लगभग 50 से 60 सफाई कर्मचारी तैनात है लेकिन उसके बाद भी हाल बेहाल है। वहीं वार्ड 10 के रहवासियों ने बताया कि समय पर सफाई नहीं होती है जिसके कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

वहीं मामले में पाली सीएमओ, आभा त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड 10 में निर्माण कार्य चल रहे हैं जबकि गलियां काफी सकरी होने के कारण समस्या हो रही है, वहीं छोटे वाहनों की मदद से कचरा उठवाकर व्यवस्थाएं सही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

Recent Posts

Canada Weather Forecast: कनाडा के ओंटारियो में भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More

September 3, 2026

अमेरिका के मशहूर पार्क में खतरनाक बाढ़ के हालात, तेज बारिश से मची तबाही

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More

September 1, 2026

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026