छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा से सटे नेशनल हाईवे 547 में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में एक बाइक आ गई जिसमें बैठे 3 व्यक्तियों में से दो कि स्पॉट में मौत हो गई तो वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अमरवाड़ा सिविल अस्पताल मैं भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रक HR 73 R 1667 तेज रफ्तार के साथ छिंदवाड़ा की ओर जा रहा था तभी समीपस्थ ग्राम चिखली चनेरी ग्राम से एक महिला सहित दो व्यक्ति बाइक में बैठकर जेल रोड से अमरवाड़ा की ओर आ रहे थे तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें बीच में बैठा युवा बाइक से कूद गया जिसे गंभीर चोटें आई है।
जबकि एक महिला सहित एक युवक की ट्रक के टायर के बीच फसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक माना उर्फ मानकसा नवरेति उम्र 25 साल, महाबती पति किशोरी सिरशाम उम्र 55 साल निवासी चिखली चनेरी वहीं घायल कार्तिक पिता सुरेश उइके उम्र 18 साल निवासी डोरली, बटकाखापा बताया गया।
घटनास्थल पर ट्राफिक सहित भीड़ बढ़ने पर अमरवाड़ा एसडीएम दीपक वैद्य तहसीलदार रेखा देशमुख एसडीओपी संतोष डेहरिया टीआई राजेंद्र सिंह मर्सकोले सहित पुलिसकर्मी और नपा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात सहित भीड़ को नियंत्रित किया गया। बरहाल ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है और ट्रक संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More
देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More
Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More
मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More
Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More
Pakistan Afghanistan War Latest Update: पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच दशकों से चला आ रहा… Read More