सतना। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसके बाद सतना में भी कोरोना का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि सतना जिले में दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद अब जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात रीवा मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में सतना जिले से दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि कोरोना पाॅजिटिव दोनों मरीज सतना जिले के ग्राम मसमासी, रामनगर तथा सरलानगर मैहर के निवासी बताए जा रहे हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से जहां प्रशासन द्वारा कोरोना पाॅजिटिव मरीजों के निवास क्षेत्र को सील कर दिया गया है तो वहीं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर कोरोना जांच के लिए सेम्पल भी लिए गए हैं।
बता दें कि दो और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद सतना जिले में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 7 हो गया है जिनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More