लाखों रूपए के चने का अवैध परिवहन, बालाघाट के कंजई बार्डर से ट्रक जब्त

बालाघाट। जिले में पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा लाखों रुपयों के चना से भरे ट्रक को कब्जे में लिया गया है। दरअसल लालबर्रा अंतर्गत कंजई बार्डर पर पुलिस व क्षेत्रीय तहसीलदार की टीम द्वारा चने से भरे ट्रक को रोककर जब्त करने की कार्रवाई की गई है जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है। जानकारी के अनुसार वारासिवनी स्थित एफसीआई गोदाम से यह ट्रक निकला जिसे कंजई बॉर्डर की चेकपोस्ट पर रोककर जांच की गई तो ट्रक में चना सप्लाई से संबंधित सही दस्तावेज मौजूद नहीं पाए जाने पर ट्रक को जब्त किया गया।

हालांकि ट्रक में लगभग 303 क्विंटल 72 किलो चना भरा हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 75 हजार रूपए आंकी जा रही है।

मण्डी के एसआई डीएनएस पटेल ने बताया कि ट्रक में चना की सप्लाई की जा रही थी, उसमें जो अनुज्ञा जारी हुआ है वह वारासिवनी से रायपुर के लिए बना है, लेकिन यहां मौके पर उसका दस्तावेज वारासिवनी से कटनी जिला के लिए बिल्टी में उल्लेख है। इस तरह से मामला संदिग्ध होने पर ट्रक को जब्त किया गया।

Recent Posts

विदिशा में CAIT मध्यप्रदेश का संभागीय सम्मेलन आयोजित, 8 जिलों के पदाधिकारी और व्यापारी हुए शामिल

विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More

October 7, 2026

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026