बालाघाट। जिले में वैनगंगा नदी पर बने डैम को लोग जान जोखिम में डालकर पार करने को मजबूर हैं। दरअसल मामला बालाघाट जिले के लामता अंर्तगत ग्राम ढूटी का है जहां डेम पार कर ग्रामीण सिवनी, छपरा से लामता बाजार आते है। जानकारी के मुताबिक ढूटी ग्राम में वैनगंगा नदी पर बना डैम आवागमन के साथ ही लोगों के लिए पिकनिक स्थल भी है जहां लोग लम्बे सफर से बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर सिवनी छपारा से ढूटी डेम पार कर लामला आते हैं।
वहीं इस मामले में परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने बताया कि नदी पुल निर्माण कार्य होने से दो ग्राम, दो जिले व दो क्षेत्र एक दूसरे से संपर्क होगा, जिससे व्यापार और आय का साधन भी बढ़ेगा। कावरे ने बताया ग्रामीणों द्वारा पुल की मांग बहुत दिनों से चली आ रही है और क्षेत्रीय विधायक होने के नाते केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया जहां से कार्यवाही करने का आश्वासन मिला है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More