बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी में वार्ड पार्षद द्वारा एक दलित महिला को पीटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घोड़ाडोंगरी ब्लाॅक के शोभापुर निवासी एक महिला की बेटियों से पार्षद द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का जब विरोध किया गया तो वार्ड पार्षद द्वारा महिला एवं उसकी बेटियों के साथ मारपीट की गई, जिसकी वीडियो भी सामने आई है।
बताया जा रहा कि वार्ड 33 के पार्षद और उसके भाई द्वारा आशा नामक महिला से कचड़ा फेंकने को लेकर पहले बहस की गई और देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई जिस दौरान पार्षद ने महिला के साथ बेरहमी से पिटाई की।
वहीं पीड़ित महिला द्वारा बैतूल अजाक थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए जोगेंद्र और प्रवीण नामक दो लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। हालांकि इस संबंध में जब अजाक थाना प्रभारी और पाथाखेड़ा पुलिस चैकी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका, लेकिन अब देखना होगा कि महिला की शिकायत के बाद आखिर क्या कार्यवाही होती है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More