Dhar News

कोरोना काल में पीथमपुर के उद्योग प्रभावित

पीथमपुर। मध्य प्रदेश का सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर, श्रमिकों की कमी के कारण जूझ रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी के चलते लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में श्रमिकों की कमी से उत्पादन ठप होने की दिशा में हैं।

  • श्रमिकों की कमी से बड़ी मात्रा में उत्पादन ठप
  • कोरोना काल में श्रमिकों की आई कम
  • उद्योगों को चलाने में श्रमिकों की जरूरत
  • घर लौटे श्रमिकों को उद्योगों में वापस बुलाया जा रहा

पीथमपुर के प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड एचआर हेड एचएस झा और फ्लेक्सीटफ लिमिटेड एचआर हेड, मनोज द्विवेदी से जब हमने बता की तो पता चला कि पीथमपुर में हर दिन 10 से 12 लाख श्रमिकों की जरूरत होती है, लेकिन लाॅकडाउन के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक अपने अपने घर लौट चुके हैं जो कि अनलाॅक के बाद भी अब वापस नहीं लौटे हैं। उद्योगपतियों का मानना है कि श्रमिकों के आधार पर चलने वाले उद्योगों को कुशल कर्मचारियों के आभाव में काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रतिभा सिंटेक्स लिमिटेड के एचआर हेड एचएस झा की माने तो लगभग 80 प्रतिशत श्रमिक अपने अपने घर जा चुके हैं जिसके कारण अब इंडस्ट्री को ट्रैक पर लाने में परेशानी हो रही है। बताया गया कि 6500 श्रमिकों का फोर्स पहले कम्पनी में था जो अब 2800 तक सीमित हो चुके हैं, जिसके कारण उत्पादन का काम प्रभावित हो रहा है।

लाॅकडाउन के दौर में पूरे विश्व में अधिकतर गतिविधियां थम सी गई है तो वहीं अब अनलाॅक के दौरान धीरे-धीरे सभी गतिविधयां पटरी पर लौटने भी लगी है, लेकिन पीथमपुर में अधिकतर श्रमिकों के आधार पर चलने वाले उद्योग श्रमिकों की कमी के कारण नुकसान उठा रहे हैं।

फ्लेक्सीटफ लिमिटेड एचआर हेड, मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीथमपुर में 10 से 12 लाख श्रमिकों जरूरत हर दिन होती है, बताया गया कि दो तीन महिने में परिवर्तन नहीं हुआ था तो काफी बड़ा नुकसान हो सकता है, वहीं दूसरी ओर यातायात बाधित होने के कारण भी श्रमिकों के उद्योगों तक नहीं पहुंचाना एक बड़ा कारण बताया गया।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026