भाजपा नेत्री रेखा बिसेन का कांग्रेस पर तंज, बोलीं- जिनको अनुभव नहीं उनको मंत्री बनाया

बालाघाट। जिला पंचायत बालाघाट के नए भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे ने मंच से बोलने न देने पर आक्रोश जताया तो वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन ने भी अपमान करने का आरोप लगाकर आक्रोश जताया। दअरलस बालाघाट जिला पंचायत के नए भवन के भूमि पूजन कार्यकम में जिले प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल, प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल और विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे मौजूद थी जिस दौरान भाजपा नेताओं ने अपना आक्रोश जताया।

परसवाड़ा विधायक, रामकिशोर कावरे ने बताया कि मंत्री दो तरफी बात कर भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष, रेखा बिसेन ने बताया कि जिनको अनुभव नहीं है उन्हे मंत्री बना दिया गया।

भाजपाई जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन को कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया था तथा परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे को भी आमंत्रित किया गया था । इस कार्यक्रम के बाद लांजी में किसान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें इन सभी प्रमुख अतिथियों को शामिल होना था जिसके चलते कार्यक्रम में मंच से बोलने वालों में भाजपा के दोनों नेताओं के नाम नहीं थे जिस पर विधायक रामकिशोर कावरे ने नाराजगी जताई । आखिरकार उन्हें बोलने का अवसर दिया गया । वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन ने उनका अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिले के पालक मंत्री कलेक्टर से कहते हैं कि इनको कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाकर हमने गलती कर दी । इसके अलावा दोनों भाजपाई नेताओं ने कांग्रेस नेताओं पर कई गम्भीर आरोप लगाए । हालांकि जिले के पालक मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इसका जवाब भी मंच से दिया ।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026